February 16, 2026

यूपी का सबसे बड़ा अवैध हथियारों का सप्लायर एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

Spread the love

रुद्रपुर। उत्तराखंड एसटीएफ और ऊधमसिंह नगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े आर्म्स डीलर इश्तियाक उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में वह काफी समय से अवैध हत्यारों की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सेमी ऑटोमेटिड पिस्टल, तमंचे, कारतूस और मैगजीन बरामद की है।

सीओ एसटीएफ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। ऊधमसिंह नगर की पुलभट्टा पुलिस इस ज्वाइंट ऑपरेशन में एसटीएफ के साथ रही।

एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल और एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इश्तियाक हथियारों की बड़ी खेप लेकर उत्तराखंड की सीमा में आने वाला है। इस सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बरा क्षेत्र से उसकी गिरफ्तारी की गई। इससे पहले भागने की कोशिश में उसने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पूछताछ में इश्तियाक ने बताया कि वह वर्ष 2008 से हथियारों की तस्करी कर रहा है।

उत्तर प्रदेश के एटा, कानपुर मध्यप्रदेश के मुरैना राजस्थान के अलवर से हथियार मंगा कर वह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब आदि राज्यों में सप्लाई करता है। उसके खिलाफ कई राज्यों में आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं और अब तक करीब 400 पिस्टल व रिवाल्वर की तस्करी उसके द्वारा की जा चुकी है। खास बात यह है कि इस नेटवर्किंग में हथियारों की सप्लाई के लिए कोड वर्ड भी बनाए गए हैं, ताकि बातचीत में किसी को शक न हो। वह पिस्टल को गाड़ी व कारतूस व को कैप्सूल बोलते हैं। पुलिस अभी विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *