February 16, 2026

टाटा मोटर्स श्रमिक संघ पंतनगर के चुनाव में आशीष कोठारी अध्यक्ष हेमराज मंत्री बने

Spread the love

पंतनगर। टाटा मोटर्स लिमिटेड श्रमिक संघ सिड़कुल, पंतनगर (यूनियन ) का तीन वर्षीय चुनाव सम्पन्न हुआ।
आशीष कोठारी ने वर्तमान अध्यक्ष नवीन जोशी को हरा कर अध्यक्ष पद पर चुने गए। चंद्र प्रकाश पांडेय उपाध्यक्ष, हेमराज मंत्री, धीरेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, आशीष पुनिया संयुक्त मंत्री, मनोज सिंह नेगी संगठन मंत्री, संदीप कुमार कार्यालय मंत्री व मुकेश वर्मा प्रचार मंत्री चुने गए।
चुनाव समिति के सदस्यों कमल बिष्ट, विनोद घिल्डियाल, अशोक त्रिवेदी, लक्ष्मण गढ़िया, पंकज बमेठा, ज्ञानेश्वर मिश्रा, गोविंद सिंह बिष्ट, अंकुश ने शांतिपूर्ण माहौल में, काफी मेहनत और पारदर्शिता के साथ पूरी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष ने हीरा सिंह बिष्ट ने आशीष कोठारी के निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा आशीष कोठारी के चयन से मजदूर संघर्षो को बल मिलेगा। इंटक के यूनियन के प्रदेश सलाहकार विनय भूषण ने अध्यक्ष आशीष कोठारी के चयन पर दी बधाई। जिलाध्यक्ष इंटक जनार्दन सिंह ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *