February 16, 2026

सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स पर एक और धोखाधड़ी का मुकदमा, अनेक शिकायतें जांच में लंबित, फिर भी मालिक की गिरफ्तारी नहीं कर पाई पुलिस

Spread the love

रुद्रपुर। सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स पर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज किया है, जबकि धोखाधड़ी की अनेक शिकायतें एसआईटी जांच में लंबित हैं। पुलिस अभी तक सामिआ ग्रुप के मालिक जमील खान को गिरफ्तार तक नहीं कर पाई है।

वैशाली कालोनी गाजियाबाद निवासी घनश्याम दत्त चतुर्वेदी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 13 साल पहले उन्होंने सामिआ लेक सिटी रुद्रपुर में दो फ्लैट और एक दुकान बुक कराई थी। उस दौरान उन्होंने कालोनी के मालिक जमील खान और मैनेजर सगीर खान को 26.89 लाख रुपए का भुगतान कराया था, लेकिन अभी तक उन्हें न फ्लैट मिले और न ही दुकान। उनका कहना है कि जब भी वह बात करते उन्हें गुमराह करते रहे। रुपए वापस मांगने पर धमकी दी जाती। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया है।

सामिआ इंटरनेशनल बिल्डर्स पर सात मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, लेकिन अभी तक बिल्डर्स की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आर्थिक अपराध होने के बावजूद पुलिस ने उनके बैंक खातों को भी सीज नहीं कराया है। हालांकि शुरू में एसएसपी मंजूनाथ ने गैंगस्टर एक्ट लगाने की बात कही थी, लेकिन अभी गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *