February 16, 2026

बैसाखी पर्व पर बिंदुखेड़ा गुरुद्वारा में विधायक शिव अरोरा को सरोपा भेंट कर किया समान्नित

Spread the love

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने बैसाखी के पावन पर्व पर बिंदुखेड़ा स्थित गुरुद्वारे में पहुँचकर श्री गुरुग्रंथ साहिब के आगे शीश नवाकर अरदास कर रुद्रपुर के समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा बैसाखी का यह त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया जाता है जहाँ किसान भाइयों की फसल कटने को तैयार हो जाती है तो गुरुद्वारा में धार्मिक आयोजन के साथ इस पवित्र पर्व को मनाया जाता है। वही गुरुद्वारा बिंदुखेड़ा पहुँचने पर कमेटी सदस्यों द्वारा विधायक शिव अरोरा को सरोपा भेट कर समानित किया। विधायक शिव अरोरा ने कहा बैसाखी का पर्व क्षेत्र में उमंग आनंद का वातावरण लाए और हमारा क्षेत्र विकास के राह पर तेज गति से आगे बढे।

इस दौरान गुरबाज सिंह, गुरचरण सिंह, मण्डल हरीश भट्ट, सुरेश कोली, मयंक कक्कड़, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *