February 16, 2026

यूक्रेन रुस का हमला सातवें दिन भी जारी, यूक्रेन का दावा: अब तक 6000 रुसी सैनिकों को मार गिराया

Spread the love

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमले हो रहे हैं। यहां 24 घंटे में हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। आज सुबह रूसी पैराट्रूपर्स ने खार्किव में एक अस्पताल पर हमला किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब से कुछ देर बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत कर सकते हैं। जंग छिड़ने के बाद दोनों नेताओं की यह दूसरी बार बातचीत होगी। माना जा रहा है कि इस दौरान भारतीय लोगों की सुरक्षित वापसी पर ही फोकस होगा।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन के साथ जंग में रूस को बहुत बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन के दो मिग-29 ने रूस के दो सुखोई-35 फाइटर जेट मार गिराए हैं। हालांकि बाद में यूक्रेन का एक मिग 29 भी क्रैश हो गया। तकनीकी तौर पर विमानों के बीच होने वाली इस जंग को डॉगफाइट कहा जाता है। दूसरी तरफ, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कन्फर्म किया है कि पोलैंड में रूस और यूक्रेन के अफसरों के बीच बातचीत का दूसरा दौर शुरू होने वाला है। पहला दौर सोमवार को हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *