February 16, 2026

रुद्रपुर: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट 25 व 26 को संसदीय क्षेत्र का करेंगे दौरा, पंतनगर से जयपुर जाने वाली फ्लाइट का करेंगे शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट 25 और 26 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र नैनीताल उधम सिंह नगर के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार वह 25 मार्च शनिवार को प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से नयागांव कालाढूंगी के लिए रवाना होंगे। जहां 10:45 पर जी 20 कार्यक्रम के तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे । इसके पश्चात नयागांव कालाढूंगी से 11:20 पर केंद्रीय मंत्री डाक बंगला बेलपड़ाव पहुंचेंगे। जहां जी 20 सम्मिट को लेकर निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात डाक बंगला से अपराहन 12:00 बजे कोसी बैराज रामनगर पहुंचेंगे। जहां पर कोसी बैराज से लखनपुर चौक तक प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लेंगे और 1:10 पर श्री भट्ट पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस रामनगर पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात करेंगे। जिसके पश्चात 3:00 बजे तक केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है। 3:00 बजे वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ही स्थानीय प्रशासन के साथ जी 20 सम्मिट की तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग करेंगे और 4:00 लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे।

शाम 4:30 बजे रामनगर से बेलपडॉव होते हुए बननाखेड़ा पहुंचेंगे, जहां पर जी 20 सम्मिट की तैयारियां देखेंगे और बन्ना खेड़ा से भगत सिंह चौक बाजपुर पहुंचेंगे। जहां पर जी-20 रंगोली कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद श्री भट्ट बाजपुर से रवाना होकर पंतनगर विश्राम ग्रह पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम पंतनगर करेंगे।

26 मार्च रविवार को प्रातः 10:00 केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट पंतनगर से जयपुर होते हुए अहमदाबाद जाने वाली हवाई सेवा इंडिगो फ्लाइट का शुभारंभ करेंगे। जिसके पश्चात 10:30 गिल रिजॉर्ट रामपुर रोड रुद्रपुर में पहुंचकर ओबीसी मोर्चा की कार्यसमिति का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात रुद्रपुर से सड़क मार्ग द्वारा दमुआढुंगा पंचक्की हल्द्वानी पहुंचेंगे। जहां गुनगुन ज्वेलर्स एंड होटल रूपम पैलेस का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात 12:45 पर दमुआढुंगा पंचक्की चौराहे पर जलसा शोरूम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के पश्चात श्री भट्ट लालकुआं पहुंचेंगे, जहां एसबी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात रात्रि 8:50 पर लालकुवा रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *