February 16, 2026

रुद्रपुर: एक ही रजिस्ट्री से कई बैंकों से लोन लेने वाला नटरवरलाल गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। एक ही रजिस्ट्री को विभिन्न बैंकों में रखकर बैंकों व लोगों से लाखों की धोखाधड़ी करने वाला नटरवरलाल को दिनेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना दिनेशपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 243/2021 धारा 420 भादवि में वांछित अभियुक्त मनोज मण्डल पुत्र तारा मण्डल नि० बसन्तीपूर दिनेशपुर उम्र करीब 39 वर्ष द्वारा एक ही रजिस्ट्री को विभिन्न बैंकों में प्रस्तुत कर बैंकों से ऋण प्राप्त कर बैंकों व लोगों से धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसे गिरफ्तार कर मा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *