February 16, 2026

रुद्रपुर: डीएम ने जया अरोरा को दीं शुभकामनाएं

Spread the love

रुद्रपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने वेजिटेशन डायनामिक्स ऑफ द लैंडस्लाइड-ईडुस्ड डिस्टर्बड हैबिटाट्स इन नन्दा देवी बायोस्फियर रिज़र्व एरिया ( वेस्टर्न हिमालय): एन इकोजिनोमिक स्टडी पर शोध प्रबन्ध स्वीकृत हो जाने के उपरांत जया अरोड़ा को 2023 के दीक्षांत समारोह में दिल्ली विश्वविद्यालय की पर्यावरण अध्ययन विभाग के अंतर्गत दिल्ली में राष्ट्रपति द्वारा विद्या-वाचस्पति प्रदान किए ज।ने पर जिला कार्यालय में जया अरोरा को शुभकामनाएं दीं।

डॉक्टर जया अरोरा ने बताया कि यह रिसर्च उत्तराखंड के नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के 2013 की लैंडस्लाइड्स से आई आपदा के इकोनॉमिक एस्पेक्ट पर की गई है। Ecogenomic का मतलब इकोलॉजी और जेनेटिक्स दोनों है। इसके लिए रिसर्च एरिया अलकनंदा वैली के जोशीमठ से लेकर बद्रीनाथ तक और पुष्पावती वैली के फूलों की घाटी और हेमकुंट साहिब तक कवर किया गया है। ये रिसर्च प्रोजेक्ट सितंबर 2015 में शुरू किया गया था और 2022 में पूरा किया गया है। इस शोध का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की जैव विविधता को संरक्षित करना था. यह डॉक्टरेट की उपाधि मुझे माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा प्रदान की गई है। इसकी ब्रीफ फाइंडिंग्स ये निकले हैं कि हमें मिट्टी में फेरबदल करनी पड़ेगी प्लांट ग्रोथ प्रमोटिंग बैक्टीरिया इनोक्युलेट करके ताकी एक ऐसा मिट्टी कंसोर्टियम बन सके ताकि लैंडस्लाइडिंग होने का प्रोसेस डिले हो सके या खत्म हो सके। ताकी हम आबादी को भूस्खलन आपदा से बचा सकें।

इन शोध निष्कर्षों को लागू करने और ऐसे शोध प्रस्तावों को आगे बढ़ाने के लिए हमने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है। इस अवसर पर समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने कहा की डॉक्टर जया अरोड़ा की रिसर्च का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा उन्होंने कहा कि डॉ जया अरोड़ा की उपलब्धि हमारे शहर और क्षेत्र के लिए बहुत ही गौरव की बात है वहां डॉ. जया अरोड़ा के पिता नरेंद्र अरोड़ा, भारत भूषण चुघ, गुरमीत सिंह, सुनील ठुकराल, एसके नैय्यर, सुंदर अदलखा, दिलराग सिंह बाजवा, अनिल वाधवा और कुणाल अरोड़ा मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *