February 16, 2026

रुद्रपुर: पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश सिंह का निधन

Spread the love

शक्तिफार्म। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे ठाकुर प्रेम प्रकाश सिंह का कुसमोठ स्थित अपने आवास में निधन हो गया। वे नैनीताल ऊधमसिंह नगर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके थे।

श्री सिंह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्री सिंह यहां सितारगंज के ब्लॉक प्रमुख भी रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बरहज विधान सभा से विधायक भी रहे। उनका उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की सियासत में खासा दबदबा रहा है। उन्होंने सपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

उनके बड़े पुत्र शिव वर्धन सिंह, जयवर्धन सिंह, शक्ति वर्धन सिंह राजनीति से जुड़े हैं। श्री सिंह स्वास्थ्य खराब होने के चलते शक्तिफार्म में काफी समय से रह रहे थे, उनकी मृत्यु की खबर से क्षेत्रवासी स्तब्ध हैं। काफी संख्या में लोग शोक प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *