February 16, 2026

रुद्रपुर में खुला उजाला सिग्नस अस्पताल का सुपर स्पेशलाइज्ड क्लिनिक

Spread the love

रुद्रपुर। उजाला सिग्नस अस्पताल हल्द्वानी के यूनिट हेड डॉक्टर रूपेश सक्सेना ने कहा कि उजाला सिग्नस क्लिनिक का उद्देश्य “हर एक व्यक्ति की पहुंच में राष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य देखभाल लाना” है। वह उजाला सिग्नस क्लिनिक रुद्रपुर के शुभारंभ के मौके पर संबोधित कर रहे थे।

कहा कि रुद्रपुर में आवास विकास रिंग रोड पर मल्टी सुपरस्पेशलाइट्स क्लिनिक का लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा और कई जिन्दगी बच पाएंगी। क्लिनिक न केवल लगातार बेहतर गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि हर एक व्यक्ति की दिन-प्रतिदिन की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
सुविधा और आराम को अधिकतम करने के लिए उजाला सिग्नस क्लिनिक एकीकृत मॉडल और एक छत के नीचे सुपर विशेषज्ञ परामर्श, नैदानिक ​​​​सेवाएं, निवारक स्वास्थ्य जांच, प्रति रोजगार जांच और फार्मेसी की सुविधाएं प्रदान करता है।

डॉक्टर रूपेश सक्सेना ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आशुतोष शर्मा अध्यक्ष सिड़कुल इंटर प्रिन्योर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉक्टर रजनीश, अनीत सिंह व सिन्हा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *