February 16, 2026

रुद्रपुर: मां व पत्नी का गला घोंटा, पत्नी की मौत

Spread the love

रुद्रपुर। थाना ट्रांजिटकैंप क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पत्नी का गला दबाकर उस की निर्मम हत्या कर दी और कमरे में सो रही मां का भी गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पडे़ और कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

जानकारी के अनुसार यूपी के जनपद शाहजहांपुर निवासी राकेश कुमार थाना ट्रांजिट कैंप की राजा कॉलोनी में रहता है। उसकी जून 2022 में नारायण कालोनी निवासी 23 वर्षीय मीरा देवी के साथ शादी हुई थी। रविवार को राकेश अपनी पत्नी को मायके से लेकर अपने माता पिता के घर पहुंचा।

बुधवार की सुबह करीब बजे उसने पहले अपनी पत्नी मीरा की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके बाद दूसरे कमरे में सो रही अपनी बुजुर्ग मां सुदामा देवी का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, इसी बीच आरोपी का पिता राजेंद्र कुमार मौके पर आ गया। उसके चीखने पर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़ और भागने की कोशिश कर रहे आरोपी राकेश को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया।

उधर,परिवार के लोग मीरा और सुदामा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। सुदामा की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने थाना प्रभारी सुन्दरम शर्मा एवं आवास विकास पुलिस चौकी प्रभारी नीमा बोहरा ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *