February 16, 2026

उत्तराखंड की महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

Spread the love

उत्तराखंड की महिलाओं को तीस प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए किया प्रदर्शन

उत्तराखंड मे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्राओं ने राज्य सेवा परीक्षाओं में उत्तराखंड की महिलाओं को तीस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने की मांग करते हुए हरिद्वार के शिवालिक नगर चौक पर राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी के नेतृत्व मे जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन करने वाली महिलाओ ने बताया कि उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अधीनस्थ प्रवर सेवा के 318 पदों की प्रारंभिक परीक्षा 3 अप्रैल को कराई गई।

जिसकी मुख्य परीक्षा 14-17 अक्टूबर को प्रस्तावित है। लेकिन इस बीच हाईकोर्ट के राज्य की महिलाओं को मिलने वाले 30 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक मानते हुए समाप्त कर दिया गया है। सरकार से मांग करते हुए बताया की महिलाओ उत्तराखंड मे सभी महिलाओ को आरक्षण दिया जाना चाहिए, साथ ही बताया कि पर्वतीय महिलाओं की विषम परिस्थितियों को समझते हुए महिलाओं को राज्य सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया गया था। कहा कि पूर्व की तरह ही राज्य में महिलाओं के 30 प्रतिशत आरक्षण को बहाल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *