February 16, 2026

काशीपुर में उपद्रवियों से होगी सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई…

Spread the love

काशीपुर। अल्ली खां मोहल्ले में रविवार रात बिना अनुमति निकाले गए “आई लव मोहम्मद” जुलूस के बाद इलाके में तनाव फैल गया। जुलूस को रोकने गई पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पत्थर और लाठी से हमला किया, सरकारी वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दंगे भड़काना और लोगों को उत्तेजित करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी व निजी संपत्तियों को हुए नुकसान की भरपाई उन दंगाइयों से वसूल की जाएगी जो कानून तोड़ेंगे। सीएम ने यह भी कहा कि बनभूलपुरा और काशीपुर जैसी घटनाओं से सिख लेने की आवश्यकता है और दंगा रोधी कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

पुलिस ने जुलूस के मुख्य साजिशकर्ता नदीम अख्तर समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया और 10 को हिरासत में लिया। इसके अलावा लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। प्रशासन ने मौके पर अवैध दुकानों और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज़ कर दी है।

ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मंगलवार को मौके पर पहुंचकर प्रशासनिक कार्रवाई का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि संकरी गलियों को व्यवस्थित किया जा रहा है और अवैध कनेक्शन हटाकर नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।

फिलहाल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, और प्रशासन हर संभव कदम उठाकर इलाके को सुरक्षित बनाने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *