नेपाली नागरिको को बंधक बनाकर रखने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर संवाददाता। आईटीआई थाना क्षेत्र में एक घर में नेपाली मूल के 32 लड़कों को बंधक बनाकर रखने के मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करेगी।
गुरुवार को नेपाल दूतावास के प्रतिनिधि नवीन जोशी ने रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाने में शिकायत की थी कि कुछ नेपाली नागरिकों को काशीपुर में किसी अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर उनका मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है। काशीपुर सीओ दीपक कुमार के निर्देशन में श्यामपुरम की ओम विहार कॉलोनी में महाराज सिंह उर्फ पप्पू के मकान में दबिश दी। यहां एक मकान में 32 नेपाली नागरिकों को तीन बंद कमरों से बरामद किया गया। पीड़ितों ने बताया कि 6 माह पहले उन्हें बिरेंद्र शाही पुत्र छत्र शाही निवासी धनगढी जिला डोटि नेपाल और सचिन पुत्र शैलेन्द्र निवासी कूडालंबी थाना खानपुर जिला गाजीपुर यूपी, हाल निवासी आवास विकास काशीपुर नौकरी के नाम पर बहला-फुसलाकर भारत लाए थे।
शनिवार की दोपहर आईटीआई थाने में एसएसपी मणिकांत मिश्र ने मामले का खुलासा किया। बताया मामले में पुलिस टीम के द्वारा आरोपी वीरेंद्र शाही पुत्र छत्र शाही निवासी धनगढ़ी नेपाल, सचिन कुमार पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी कूड़ालंबी थाना खानपुर जिला गाजीपुर, मनीष तिवारी पुत्र पूरन चंद तिवारी निवासी रति घाट थाना भवाली हाल निवासी आस्था एनक्लेव दक्ष चौक के पास रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी से जुड़े हुए हैं।जिसमें की चैन सिस्टम के द्वारा काम किया जाता है। लेकिन वह लोग सिस्टम का पालन न करते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर पैसे वसूल रहे थे। तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला,एसआई महेश कांडपाल,एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एसआई विजय कुमार, अपर उपनिक्षक पुष्कर भट्ट, अपर उपनिक्षक चंद्र प्रकाश बाबाड़ी, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन शामिल रहे।
