February 16, 2026

रुद्रपुर: लाखों की ठगी करके फर्जी नियुक्तिपत्र देने वाला गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। भोले भाले लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार बीती 18 जनवरी को सुरेश चन्द्र पुत्र स्व पदम राम निवासी ग्राम खेतलसण्डा थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर ने पुलिस उपाधीक्षक खटीमा को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसकी मुलाकात मनोज रावत उर्फ बाबी के माध्यम से अजय साहनी से हुई और कुछ दिनों अजय साहनी से बराबर मुलाकात होने पर एक दिन अजय व मनोज ने कहा कि अगर आपके अपने घर के रिश्तेदार हो तो उन लोगों को सरकारी व संविदा से नौकरी लगवा दूंगा। तब प्रार्थी ने अपने निकटतम रिश्तेदार 10 लोग इकट्ठा किये, जिसमें ने मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने दो बच्चों को सरकारी नौकरी व आठ बच्चों को संविदा में नौकरी लगाने की बात की। उसके बाद 10 लोगों से 36 लाख पचास हजार रुपये मनोज रावत को दिये वहां पर अजय साहनी भी मौजूद था।

उसके बाद मैंने शेष बचे 10 लाख रु मनोज रावत उर्फ बाबी रावत को अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी की मौजूदगी में गौतमी हाईटस होटल काशीपुर में दिये। वहां उन दोनो लोगों द्वारा मुझे 10 लोगों के विभिन्न विभागों के नियुक्ति पत्र दिये। नियुक्ति पत्र लेकर जब पीड़ित लोग सम्बन्धित विभाग में नियुक्ति हेतु गये तो तब उनकी जानकारी मिली कि दिये गये नियुक्ति पत्र फर्जी हैं। जिस पर पीड़ितों द्वारा मौके से मनोज रावत उर्फ बाबी रावत को सम्पर्क किया तो वह आनाकानी करने लगा। शक होने पर जब उन लोगों ने पैसे वापस करने की बात की तो मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने अजय साहनी का मोबाइल नंबर व बैंक चैक दिये। उक्त प्रकरण की जाँच क्षेत्राधिकारी ने की, तो प्रथम दृष्ट्या शिकायत कर्ता द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि हुई। जिस पर थाने में 420/467/468/471 आईपीसी चनाम् अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी पंजीकृत किया गया।
दौराने तफ्तीश उपरोक्त मनोज रावत उर्फ बाबी रावत का भी घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया कि मनोज रावत उर्फ बाबी रावत ने अजय साहनी उर्फ इन्द्रजीत साहनी के साथ मिलकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्त प्रमाण पत्र देने के एवज में 36 लाख रुपये की ठगी की गई।
पुलिस टीम ने द्वारा अभियुक्त मनोज रावत उर्फ बाबी रावत पुत्र स्व0 पूरन सिंह रावत निवासी खेतलसण्डा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर किच्छा स्थित आदित्य चौक से गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 03 अदद फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र, व 2-20 लाख रुपये व 01 अदद मोबाईल फोन बरामद हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *