February 16, 2026

ब्रेकिंग न्यूज: चार बेटियों के पिता ने की खुदकुशी

Spread the love

नैनीताल। रामनगर क्षेत्र के उदयपुर बंदोबस्ती गांव में मंगलवार सुबह एक शख्स ने खुद को गोली मार ली। युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह साढ़े नौ बजे की है। पीरूमदारा चौकी क्षेत्र के उदयपुरी बंदोबस्ती में 38 वर्षीय कुलदीप चौधरी पुत्र ओम प्रकाश ने खुद को अचानक गोली मार ली। चौकी प्रभारी राजेश जोशी ने बताया कि कुलदीप ने दाईं कनपटी पर तमंचे से गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की चार बेटियां हैं। मृतक मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। पुलिस का कहना है कि कुलदीप के पास तमंचा कहां से आया इस बात की भी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *