22 C
Rudrapur
Monday, October 6, 2025

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया

spot_imgspot_imgspot_img

मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज़

रूद्रपुर। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पंतनगर पहुंचने पर मेयर रामपाल सिंह ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय दौरे के पहले दिन पंतनगर दीक्षांत समारोह में पहुंची। दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मेयर रामपाल सिंह ने भी राष्ट्रपति के देवभूमि आगम पर उन्हें गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखण्ड में आगमन गौरव की बात है। पंतनगर यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षांत समारोह में उनके शामिल होने से न सिर्फ पंतनगर विश्वविद्यालय गौरवान्वित हुआ है बल्कि इससे पूरे तराई का मान बढ़ा है। मेयर रामपाल ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय का हरित क्रांति में विशेष योगदान रहा है। यहां से निकली प्रतिभाएं देश विदेश में नाम रोशन कर रही हैं और कृषि के विकास में अहम योगदान दे रही है। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से उपाधियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थी निश्चित रूप से देश की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें

मो .8218474080

spot_imgspot_img

More articles

Latest article