मुकेश कुमार संवाददाता/अमन केसरी न्यूज़
रूद्रपुर। निकटवर्ती ग्राम दानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधान सभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के साथ भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्रामीणों की अनेक समस्याओं का मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारण भी किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधान सभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्यों की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर संपूर्ण भारत वर्ष के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की संपूर्ण जानकारी लोगों तक पहुंचाकर इसका लाभ पत्र लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ दूरस्थ पर्वतीय व मैदानी क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक भी पहुंचाया जा रहा है। श्री चुघ ने कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों द्वारा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जा रही है आवश्यक फार्म भरवाए जा रहे हैं साथ ही जिन लोगों को किसी भी विभाग से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी मौके पर समाधान भी किया जा रहा है। जिसका सभी को लाभ लेना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के द्वार तक पहुंचकर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम जनता की सेवा के लिए निरंतर जुटे हुए हैं। भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतर रही है। जिसका प्रमाण हाल में हुए विधानसभा के चुनाव परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्था बन रहा है। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक घराने उद्योग लगाने पर सहमत हुए हैं। जिससे प्रदेश का तेजी से विक्स होगा। इस दौरान भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, संकल्प यात्रा के जिला संयोजक राकेश सिंह, ग्राम भगवानपुर की प्रधान सुमिता साहनी, ग्राम दानपुर के प्रधान प्रतिनिधि मनदीप वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ऐसी मोर्चा राज कोली,भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री आयुष चिलाना, शिवकुमार शिव्वु,विराट कोहली , सनी पासवान, अभिषेक, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप, रेखा, सुनीता सहनी, पार्वती, रश्मि राणा, सुनीता देवी, इंद्रावती देवी, रंजन त्रिपाठी, शीला, आरती, माधुरी, शकुंतला, कविता, राखी जोशी, हेमा देवी, प्रमोद कुमार, परितोष सहित सैकड़ों ग्रामीण व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद थे।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें
8218474080
ग्राम दानपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मोदी गारंटी प्रचार वाहन कार्यक्रम में विकसित भारत संकल्प यात्रा के विधान सभा क्षेत्र के संयोजक एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक भारत भूषण चुघ के साथ भाजपा जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला के साथ विभिन्न विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से दी गई जानकारी